Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में निकाली भव्य तिरंगा रैली, राष्ट्र प्रेम मे रंगा धारी, हर घर तिंरगा फहराने का आह्वान

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:-  स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में धारी व रामगढ़ के भाजपा पदाधिकारियों द्वारा मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व मे धारी ब्लॉक के लेटीबुगा से भटेलिया तक बाइकों से भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को जागृत करना तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करना रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने राष्ट्रध्वज फहराकर किया। रैली में भाजपा पदाधिकारियों व जनता ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” सहित देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नीती घाटी में तमक नाले का उफान छोड़ गया तबाही का मंजर: जीआरआईएफ का कर्मचारी दूसरे दिन भी लापता, खोज एवं बचाव अभियान जारी
Ad

इस अवसर पर मंत्री कैड़ा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन कर हर घर तिंरगा फहराने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS Ad

मंत्री कैड़ा ने देश के विकास में सक्रिय योगदान देने तथा राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनेकी अपील की। मंत्री कैड़ा ने अनुशासन में रहते हुए सदैव उत्तराखंड व देशहित में कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की पहचान के साथ-साथ हमारे गौरव, एकता और बलिदान का प्रतीक है। मंत्री कैड़ा ने कहा मुख्यमंत्री धामी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा मे आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी के समीप अनियंत्रित होकर कार गहरी खाई में गिरी, हादसे में पिता की मौत, पुत्र और चालक घायल

तिरंगा यात्रा के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉