Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून में आयोजित “फर्जी शादी” को लेकर विवाद, धार्मिक संगठनों ने किया विरोध

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- राजधानी देहरादून में छह सितंबर को एक व्यापारिक प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित फर्जी शादी को लेकर विवाद गहरा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस निमंत्रण पत्र ने लोगों और धार्मिक संगठनों की भावनाएं आहत कर दी हैं। कार्यक्रम में दूल्हा-दुल्हन नहीं होंगे, केवल बाराती और पार्टी का माहौल होगा, जिससे हिंदू रीति-रिवाजों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

आयोजन का निमंत्रण पत्र अंग्रेजी में शादी के आम निमंत्रण की तरह लिखा गया है। इसमें उल्लेख किया है कि यह “सबसे मजेदार नकली शादी” होगी, और स्वागत में लिखा गया है: “दूल्हा-दुल्हन नहीं, केवल पागलपन वाली पार्टी। आयोजकों ने युवकों के लिए कुर्ता और युवतियों के लिए भारतीय पारंपरिक पोशाक व मेहंदी का ड्रेस कोड निर्धारित किया है।
हिंदू संगठनों ने आयोजन को देवभूमि की संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का अपमान बताया है। बजरंग दल के प्रांत प्रमुख विकास वर्मा ने कहा कि देहरादून जैसे धार्मिक शहर में यह आयोजन सांस्कृतिक भावनाओं को आहत करने वाला है। हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर कार्यक्रम नहीं रुका तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सारथी फाउंडेशन समिति ने जरूरतमंद परिवारों के संग मनाई दिवाली, गरीब परिवारों को दीपावली की सामग्री भेंट की, बाँटी खुशियाँ
Ad

पुलिस ने की सख्ती
पुलिस ने आयोजकों से कार्यक्रम का विवरण तलब किया है। एसएसपी अजय सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि कार्यक्रम से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है, तो आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और आयोजन को रोका जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा
Ad

बड़े शहरों में होने वाला ट्रेंड देहरादून तक पहुंचा
विशेषज्ञों का कहना है कि यह आयोजन बड़े शहरों में होने वाली फन पार्टियों का देहरादून संस्करण है। गोवा, दिल्ली, मुंबई और गुरुग्राम में पहले से यह ट्रेंड चल रहा है, लेकिन यहां इसकी संवेदनशीलता के कारण विवाद उत्पन्न हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉