Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

काठगोदाम-मुंबई और लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों को जल्द नियमित करने की तैयारी

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं/ हल्द्वानी:- रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बरेली होकर चलने वाली काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस और लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों को जल्द ही नियमित ट्रेनों का दर्जा मिलने जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्व में इन ट्रेनों को विशेष सेवाओं के रूप में अस्थायी रूप से शुरू किया गया था, लेकिन लगातार बढ़ती सवारियों के चलते रेलवे ने इनके संचालन को जारी रखा। अब इन्हें स्थायी रूप से नियमित सेवा में शामिल करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सामान्य दिनों में भी इन ट्रेनों में यात्रियों का दबाव 70 से 90 प्रतिशत तक बना रहता है। प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा जा चुका है और इस महीने के अंत तक औपचारिक अधिसूचना जारी होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि रेलवे ने दोनों ट्रेनों की मांग, बुकिंग और संचालन क्षमता का विश्लेषण पूरा कर लिया है। नियमित दर्जा मिलने के बाद यात्रियों को 15 से 20 प्रतिशत तक किराए में राहत मिलेगी, साथ ही सीटों की उपलब्धता भी बढ़ेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉