Medical
उत्तराखण्ड

दो सप्ताह पूर्व केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में जान गवांने वाले पायलट राजवीर सिंह चौहान की माता का निधन, बेटे की मृत्यु का सदमा सहन नहीं कर पाई मां

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग:- दो सप्ताह पूर्व केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) राजवीर सिंह चौहान की मां विजयलक्ष्मी चौहान  का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बेटे की मृत्यु का सदमा वह सहन नहीं कर पाईं। इतने कम समय में परिवार में दूसरी बड़ी त्रासदी ने सबको तोड़ कर रख दिया।
परिजनों ने बताया कि विजयलक्ष्मी अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत करने लगीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को विजयलक्ष्मी की अंतिम यात्रा उनके पैतृक घाट पर किया गया। बड़े बेटे चंद्रवीर सिंह चौहान ने बताया, भाई राजवीर की मौत के बाद से मां मानसिक रूप से बहुत ज्यादा टूट गई थीं।
वह दिन-रात राजवीर को याद करके रोया करती थीं। गौरतलब है कि 15 जून को आर्यन हेली एविएशन का हेलिकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी लौटते वक्त गौरी माई खर्क के पास क्रैश हो गया था। इस हादसे में पायलट राजवीर सिंह चौहान सहित सभी सात लोगों की मौत हो गई थी। शवों की पहचान भी बहुत ही कठिनाई से, अंगूठी, चेन व कंगन के जरिये की गई थी।
सर्व समाज की ओर से रविवार को लेफ्टिनेंट कर्नल (से.नि.) राजवीर सिंह चौहान के सम्मान में मां भारती के वीर सपूत कार्यक्रम का आयोजन होना था। जिसमें नंदी बाबा मंदिर चौक और सड़क का नाम के नाम पर रखे जाने की घोषणा, सामूहिक तिरंगा यात्रा, हनुमान चालीसा पाठ और श्रद्धांजलि सभा प्रस्तावित थी। लेकिन यह कार्यक्रम शोक सभा में बदल गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में पद स्थापना समारोह का आयोजन, 16 छात्र पदाधिकारियों ने पद की गोपनीयता और जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक पालन करने की ली शपथ
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉