Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

महिला ने ससुर पर किया डंडे से वार, मौत, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी। आपसी कहासुनी में ससुर के सिर पर डंडे से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई मामले में एक महिला को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

डुंडा ब्लॉक के गाजणा स्थित न्यूगांव निवासी मुकेश असवाल ने कोतवाली उत्तरकाशी पर अपने पिता की गैर इरादतन हत्या के सम्बन्ध में एक लिखित तहरीर दी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनके छोटे भाई की पत्नी 32 वर्षीय विमला देवी ने बीते मंगलवार की शाम को उनके पिता 62 वर्षीय हुकम सिंह असवाल के साथ झगड़ा किया। आरोप लगाया कि झगड़े के दौरान विमला ने अपने ससुर के सिर पर डंडा मारा, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त मामले में आरोपी के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज मंगलवार को तेज बारिश के आसार, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
Ad

एसपी के निर्देशन में मामले की विवेचना एसआई दीपक रावत के सुपुर्द की गयी। कोतवाली पुलिस टीम ने उक्त मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुये मात्र 4-5 घण्टे के अन्दर आरोपी को गिरफ्तार किया। एसआई दीपक ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शासन में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल: छह अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तत्काल कार्यभार संभालने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉