Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय जिलों में बारिश का सिलसिला जारी, देहरादून समेत तीन जिलों में बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय हो रहा है। पर्वतीय जिलों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, जबकि मैदानी इलाकों में फिलहाल मौसम ठीक है। बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। कुछ स्थानों पर बारिश का दौर  तेज भी हो सकता है। उत्तराखंड मौसम

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। इन तीनों जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट रखा गया है। अन्य कई जिलों में भी आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार
Ad

पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश ने भूस्खलन और सड़कें बंद होने का खतरा है। कई जगह तेज बौछारें पड़ रही हैं। दूसरी ओर, मैदानी क्षेत्रों में बारिश की गति अपेक्षाकृत कम है। देहरादून सहित कई मैदानी इलाकों में कभी धूप तो कभी बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ओपन तैराकी प्रतियोगिता में हल्द्वानी के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने जीता स्वर्ण पदक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश और विद्यालय का नाम किया रोशन
Ad

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। बारिश के साथ आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों पर जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने के अपील की है। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉