राष्ट्रीय

महंत ने नेत्रहीन छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा, पुलिस आरोपी को कर रही तलाश

Ad

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक बेहद शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महंत ने 11वीं की नेत्रहीन छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी महंत का नाम रामकिशोर दास है जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की को पेट में दर्द होने लगा। परिजन छात्रा को अस्पताल लेकर गया तब डॉक्टर ने बताया कि वह गर्भवती है। यह सुनकर परिवार वालों के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने छात्रा से पूछा तब जाकर इस मामले के बारे में पता चला। परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी, छात्रा के अनुसार पुजारी ने उसे किसी को ना बताने की धमकी दी थी , पीड़िता के अनुसार, बाबा ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी, इसलिए वह चुप थी। मामला मंदिर के परिसर का है।
आरोपी का आसपास के लोगों पर अच्छा खासा प्रभाव था। बताया जा रहा है कि उसके दरबार में नेता और अफसर सभी लोग आते थे। वह एक धार्मिक दरबार लगाता था। पीड़िता का कहना है कि मंदिर के परिसर में ही उसके साथ रेप किया गया। वह यह भी बता रही है कि आरोपी ने घटना की शिकायत करने पर उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
बाबा पर आरोप है कि उसे फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर खुद को सीआरपीएफ का जवान बताया। फर्जी बाबा पर यह भी आरोप है कि उसने झूठ बोलकर मथुरा में एक महिला से शादी भी की और बाद में उसे छोड़कर भाग गया।
वहीं गांव के लोगों का कहना है कि वह झाड़-फूंक करता था। घीरे-धीरे बाबा को मानने वालों की संख्या बढ़ गई और दरबार में लोगों की लाइन लगने लगी। लोगों के अनुसार, इस बाबा के दरबार में आईपीएस-आईएएस अधिकारियों के साथ ही क्षेत्रीय नेता भी आते थे।
फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस सबूत जमा कर ही है और गवाह एकत्र कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि महंत की तलाश में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तलाशी ली जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉