Medical
राष्ट्रीय

अमरनाथ यात्रा के दौरान करीब 40 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हादसे में 30 यात्री घायल, सभी का अस्पताल में उपचार जारी

ADVERTISEMENTS Ad

श्रीनगर:-  जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान आज मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। करीब 40 श्रद्धालुओं को लेकर बालटाल बेस कैंप जा रही एक बस गांदरबल जिले के गुंड क्षेत्र स्थित हरिगनीवान के एस-मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे में लगभग 30 अमरनाथ यात्री घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि सभी घायलों को समय रहते सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया गया और फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

अधिकारियों के अनुसार, बस (रजिस्ट्रेशन नंबर AR11 D5655) सोनमर्ग हाईवे से होकर बालटाल बेस कैंप की ओर जा रही थी। हरिगनीवान के समीप खतरनाक एस-मोड़ पर चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  देश के कई राज्यों में बाढ़ और बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित, हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, असम में 68 और गुजरात में 35 लोगों की मौत, सेना ने बचाये 790 से ज्यादा लोग

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और स्वयं सेवक मौके पर पहुंच गए। सभी एजेंसियों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद तत्काल कंगन उप-जिला अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  देश के कई राज्यों में बाढ़ और बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित, हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, असम में 68 और गुजरात में 35 लोगों की मौत, सेना ने बचाये 790 से ज्यादा लोग

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल हुए करीब 30 श्रद्धालुओं में से दो के सिर में चोट आई है। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत भी फिलहाल स्थिर है। अन्य सभी घायलों को भी हल्की और सामान्य चोटें आई हैं तथा सभी का अस्पताल में उपचार जारी है।

घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलने की बात सामने आई है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉