Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

सड़क हादसा: कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। कालाढूंगी थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। गड़प्पू के पास एक कार का अचानक टायर फट गया, इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दंपति की दर्दनाक मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात मोहित पाल पुत्र स्वर्गीय प्रमोद पाल और उनकी पत्नी प्रियंका पाल हाल निवासी 3 आरडी फ्लोर झिलमिल कॉलोनी नई दिल्ली अपने गांव कालाढूंगी जा रहे थे। इस दौरान कार का अचानक टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को निकाला। दोनों के शवों को हल्द्वानी मोर्चरी भिजवा दिया है। साथ ही परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉