Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मिली बड़ी सफलता: पुलिस ने पकड़ी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सड़क पर दौड़ रही थार, आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

कालाढूंगी/हल्द्वानी:- जनपद में अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसी महिंद्रा थार को पकड़ा है, जो दूसरी गाड़ी की नंबर प्लेट लगाकर सड़क पर दौड़ रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad

4 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम नया गांव तिराहे के पास सघन वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काले रंग की एक संदिग्ध थार को रोकने का संकेत दिया गया। वाहन चालक ने गाड़ी रोकते ही भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम की सतर्कता के चलते उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम जसपाल सिंह उर्फ सोनू (36 वर्ष), निवासी ग्राम बैलपोखरा, कालाढूंगी बताया। जांच के दौरान आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

ADVERTISEMENTS Ad

जब वाहन पर लगी नंबर प्लेट UK 04 AF 6111 को ई-चालान मशीन से चेक किया गया, तो वाहन का मालिक कोई और निकला। गहन पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने एक साथी की मदद से थार की असली नंबर प्लेट (UK 12 F 0005) हटाकर दूसरी गाड़ी की नंबर प्लेट लगा रखी थी, ताकि पहचान छिपाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

इस गंभीर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत गिरफ्तार कर लिया। वाहन को सीज करते हुए थाना में FIR संख्या 42/2026 दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के साथी प्रभजोत की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजवीर सिंह नेगी, अपर उपनिरीक्षक जयपाल सिंह, कांस्टेबल अमनदीप सिंह और कांस्टेबल मनोज द्विवेदी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉