Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नगर निगम ने बनभूलपुरा में चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, पुलिस ने की ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा चालकों पर की कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। नगर निगम ने आज बनभूलपुरा के लाइन नंबर 8 में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया, वहां पर नालियों के ऊपर अतिक्रमण कर गंदगी का अंबार लगाया था। जिसे नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने खुद मौके पर पहुंच कर तुरंत कार्रवाई करते हुए सारा अतिक्रमण हटवाया। ऋचा सिंह ने लोगों से यह अपील की है, कि वह नालियों के ऊपर अतिक्रमण न करें।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में आज पुलिस ने भी बनभूलपुरा में ऑटो व ई-रिक्शा चालकों पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान पता चला कि कई चालक  मानकों ने पालन नहीं कर रहे हैं। साथ ही कई ऑटो व ई-रिक्शा चालक निर्धारित रूट से अलग मार्ग पर वाहन को दौड़ा रहे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए पर्यटकों से 18 हजार रुपए लेकर छोड़ने का आरोप, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर
Ad


बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम व पीएसी ने कार्रवाई की। रविवार को बनभूलपुरा में ऐसे ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की पहचान की गई, जिन्होंने वाहन का सत्यापन नहीं कराया था। निर्धारित वर्दी और आई कार्ड नहीं पहने थे और  निर्धारित रूट से अलग वाहन चला रहे थे पुलिस ने ऐसे  चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 30 ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा सीज किए। इसके साथ ही 36 वाहन चालकों पर निर्धारित वर्दी ना पहनने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 18 हजार रुपए संयोजन शुल्क वसूला। चार वाहन चालकों के खिलाफ कोर्ट चालान भी किए गए। पुलिस ने बताया कि चैकिंग अभियान चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, केमू स्टैंड, इंदिरा नगर, रजा गेट, लाइन नंबर 17 समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर चलाया गया। पुलिस टीम में एसआई सुशील जोशी, निधि शर्मा, मोनी टम्टा व एएसआई हेमंत कुमार रहे। पुलिस ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने अपराधियों पर की कार्रवाई: छह बदमाशों को किया 6 माह के लिए जिला बदर, पर्याप्त आधार न मिलने पर दो नोटिस निरस्त
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉