Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

किसान आत्महत्या मामले में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने की सख्त कार्रवाई: थानाध्यक्ष और दरोगा को किया निलंबित, पैगा चौकी की पूरी टीम लाइन हाजिर, पुलिस महकमें में हड़कंप मचा

ADVERTISEMENTS Ad

काशीपुर:- किसान सुखवत सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सख्त कार्रवाई की है। आईटीआई थानाध्यक्ष कुंदन रौतेला और मामले के विवेचक दरोगा प्रकाश बिष्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही पैगा चौकी की पूरी टीम को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि सुखवंत सिंह के मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने गंभीर लापरवाही और उदासीनता बरती। शिकायतों को समय रहते गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसके चलते हालात इस हद तक बिगड़ गए कि पीड़ित किसान ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। इसी आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रकरण में पैगा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार, एएसआई सोमवीर सिंह, सिपाही दिनेश तिवारी, भूपेंद्र सिंह, शेखर बनकोटी, सुरेश चंद्र, योगेश चौधरी, राजेंद्र गिरी, दीपक प्रसाद और संजय कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। सभी कर्मियों को तत्काल प्रभाव से चौकी से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad

गौरतलब है कि बीते रविवार को किसान सुखवंत सिंह ने गौलापार स्थित एक होटल में तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसमें उन्होंने भूमाफियाओं पर उनकी जमीन से जुड़ी रकम हड़पने और लगातार मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। वीडियो के वायरल होते ही मामला प्रदेशभर में सुर्खियों में आ गया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हासिल की शिक्षक की नौकरी, तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जनवरी 2026 में मिली थी नियुक्ति
Ad

इस संवेदनशील मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े होने के बाद एसएसपी ने निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय करने के संकेत दिए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और यदि आगे भी किसी स्तर पर लापरवाही सामने आई तो और कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉