Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों को दिया तोहफा, 9 अगस्त को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर

ADVERTISEMENTS Ad

परिवहन निगम ने जारी किया आदेश, उत्तराखंड राज्य की सीमा में लागू होगी यह सुविधा
देहरादून:- रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की बहनों को खास तोहफा दिया है। इस वर्ष भी 9 अगस्त को बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए उत्तराखंड रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

इस संबंध में परिवहन निगम ने आदेश जारी कर दिया है, जिसके तहत यह सुविधा केवल राज्य की सीमाओं के भीतर लागू होगी। यानी उत्तराखंड राज्य के भीतर चलने वाली रोडवेज बसों में महिलाएं नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

सरकार के इस फैसले को महिलाओं की सुविधा और पारिवारिक रिश्तों की मजबूती के कदम के तौर पर देखा जा रहा है। रक्षाबंधन पर हर साल बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए लिए लंबी दूरी तय करती हैं। ऐसे में यह निर्णय उनके लिए राहत भरा साबित होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

परिवहन निगम ने सभी डिपो को निर्देश दिए हैं कि 9 अगस्त को महिलाओं से किराया न लेकर यात्रा की सुविधा दी जाए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉