Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया सेंटर में विचार गोष्ठी का आयोजन, पत्रकारिता में आ रही चुनौतियों और विश्वसनीयता पर पत्रकारों ने रखे विचार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज रविवार को सूचना विभाग की ओर से मीडिया सेंटर में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जिसमें जिला सूचना अधिकारी गिरिजा जोशी सहित विभिन्न पत्रकारों ने भाग लिया। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के संचालन एवं वरिष्ठ पत्रकार भगवान सिंह गंगोला की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में बढ़ती गलत सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता के विषय पर उपस्थित प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

ADVERTISEMENTS Ad

गोष्ठी में सभी मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए जिला सूचना अधिकारी ने प्रेस दिवस के आयोजन उसके उद्देश्य सहित विषय पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार भगवान गंगोला ने पत्रकारिता में आ रही विभिन्न चुनोतियों एवं गलत सूचनाओं पर प्रेस की विश्वसनीयता विषय पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हासिल की शिक्षक की नौकरी, तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जनवरी 2026 में मिली थी नियुक्ति
Ad

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों ने प्रेस की स्वतंत्रता, मीडिया की विश्वसनीयता, डिजिटल युग की चुनौतियों, फेक न्यूज़ और प्रेस की बदलती भूमिका तथा स्थानीय मुद्दों पर मीडिया की जिम्मेदारियों को लेकर अपने-अपने विचार रखे।

विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आज का समय पत्रकारिता के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण दौर है, जहाँ एक ओर तेजी से बदलती तकनीक मीडिया के अवसर बढ़ा रही है, वहीं दूसरी ओर सत्यापन और विश्वसनीय रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी भी अधिक बढ़ गई है। सभी पत्रकारों ने इस बात पर सहमति जताई कि प्रेस की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और नैतिक पत्रकारिता ही लोकतंत्र की मजबूती का आधार है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि वे समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों को जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ विचार, घटनाओं आदि को निष्पक्षता से सामने लाने के अपने कर्तव्य को और अधिक मजबूती से निभाने का कार्य करेंगे।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार गिरीश गोस्वामी, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष योगेश शर्मा, ईश्वरी दत्त भट्ट, हर्ष रावत, भूपेन्द्र रावत. अजहर सिद्दीकी. सरताज आलम, राजेश श्रीवास्तव, संजय कुमार, मोहम्मद खालिद खान, संजय पाठक, सचिन जोशी, शंकर दत्त फुलारा, ऋषि कपूर, रक्षित टण्डन, चन्दन बिष्ट, योगेश पाण्डे सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉