Medical
राष्ट्रीय

तेलंगाना में केदार मंदिर और बदरीनाथ धाम मंदिर निर्माण पर विवाद, बीकेटीसी ने जारी किया नोटिस

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। तेलंगाना में पंच केदार मंदिर और बदरीनाथ धाम मंदिर निर्माण पर बदरी-केदार मंदिर समिति से संज्ञान लिया है। बदरी-केदार के (बीकेटीसी) की ओर से श्री दक्षिणेश्वर केदारनाथ मंदिर ट्रस्ट और उत्तराखंड कल्याणकारी संस्था को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बदरी-केदार के नाम और दोनों धामों के फोटो के इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की ओर से नोटिस जारी किया गया है। कहा गया कि श्री दक्षिणेश्वर केदारनाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से तेलंगाना में पंच केदार मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। मंदिर निर्माण के प्रचार-प्रसार में भी केदारनाथ धाम की फोटो लगाई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे सनातन धर्मावलंबियों की आस्था को ठेस पहुंची है। बीकेटीसी की ओर से तेलंगाना में बदरीनाथ मंदिर का निर्माण करने पर उत्तराखंड कल्याणकारी संस्था को भी नोटिस जारी किया है। मंदिर, गर्भगृह को पूरी तरह से बदरीनाथ धाम मंदिर के प्रतिकृति के रूप में की गई। जो धार्मिक मान्यताओं, भावनाओं व सनातन आस्थाओं के खिलाफ है। बीकेटीसी ने दोनों संस्थाओं से 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉