Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस विभाग के 215 नवनियुक्त अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा वास्तविक जिम्मेदारियां अब शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस विभाग के 215 नवनियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 104 उप-निरीक्षक, 88 गुल्मनायक (पीएसी) तथा 23 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने में पुलिस की भूमिका निर्णायक होती है। उन्होंने कहा कि चयन परीक्षा तक की यात्रा केवल शुरुआत थी, अब वास्तविक जिम्मेदारियां शुरू हो रही हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की योजना से बदली प्रशांत की राह, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना स्वरोजगार का बना आधार, होटल व्यवसाय शुरू कर बने आत्मनिर्भर
Ad

प्रदेश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और अग्निशमन जैसे अहम दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ करना होगा, धामी ने कहा कि उत्तराखंड दो अंतरराष्ट्रीय और दो आंतरिक सीमाओं से जुड़ा संवेदनशील राज्य है। यहां नशे के खिलाफ अभियान, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, आपदा प्रबंधन तथा चारधाम और कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। इसके परिणाम स्वरूप बीते चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। सभी परीक्षाएं अब पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा रही हैं।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त अधिकारी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करते हुए जनता के भरोसे को और मजबूत करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉