Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा खुद सम्भाल रहे कमान, वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती, मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के अंतर्गत मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने देवलचौड़ खाम, रा. इंटर कॉलेज मोतीनगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय हल्दूचौड़, राजकीय उच्चतर मा. विद्यालय धौलाखेड़ा बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, आपात सेवाओं और महिला मतदाताओं की सुविधाओं की समीक्षा की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

मौके पर मौजूद पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हुए एसएसपी ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठा और निष्पक्षता से कार्य करने की प्रेरणा दी।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रत्येक बूथ पर कड़ी निगरानी और सघन गश्त प्रणाली के तहत सुरक्षा पुख्ता की गई। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल पूर्ण मुस्तैदी से तैनात है, निरीक्षण लगातार जारी हैं और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा अभेद्य बनाई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अतिरिक्त एसपी सिटी  प्रकाश चंद्र, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीओ लालकुआं  दीपशिखा, सीओ भवाली प्रमोद साह, और सीओ रामनगर सुमित पांडेय द्वारा लगातार फील्ड में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश

जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से तैनात है और मतदान प्रक्रिया पूर्णतः शांतिपूर्ण व व्यवस्थित रूप से जारी है।

जनता से की अपील –

अफवाहों से दूर रहें, भयमुक्त होकर मतदान करें। नैनीताल पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदा त

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉