Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

धराली में राहत बचाव कार्य जारी, हर्षिल में झील ने बढ़ाई मुश्किलें, बिजली, पानी, संचार और सड़क संपर्क बहाल करने के प्रयास तेज

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी:- बीती 5 अगस्त को धराली में बादल फटने से आई तबाही के बाद भारी संख्या में लोग लापता हो गए थे, अब लोगों की तलाश के लिए राहत-बचाव दल दिन-रात जुटे हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीमें थर्मल इमेजिंग, विक्टिम लोकेटिंग कैमरे और खोजी कुत्तों की मदद से मलबे और विशाल चट्टानों के नीचे दबे लोगों को खोज रही हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद
Ad

अचानक आई बाढ़ ने हर्षिल क्षेत्र में झील का रूप ले लिया है, जिसके कारण बचाव कार्यों में नई चुनौती खड़ी हो गई है। पुलिस, आईटीबीपी, सेना, फायर सर्विस और राजस्व विभाग सहित कई एजेंसियां मौके पर तैनात हैं। एयरलिफ्ट कर फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। शनिवार सुबह आठ बजे तक 52 लोगों को आईटीबीपी मातली शिफ्ट कर चुकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पानी, संचार और सड़क संपर्क बहाल करने के प्रयास तेज किए गए हैं। साथ ही पुनर्वास की दिशा में भी काम शुरू हो गया है। उन्होंने डीएम उत्तरकाशी को क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों और फसलों के नुकसान का आकलन कर त्वरित रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉