Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

पति से मिलने पहुंची महिला के साथ कार और ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, साजिश में शामिल होटल मैनेजर समेत तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:-  अपने पति से मिलने पहुंची महिला से कार और ऑटो चालक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा होटल मैनेजर को साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, यूपी के बिजनौर जिले से एक महिला, सिडकुल की फैक्ट्री में कार्यरत पति से मिलने पहुंची थी। आरोप है हरिद्वार बस अड्डे के पास एक ऑटो चालक ने फुसलाकर उसे अपने वाहन में बैठा लिया। कुछ दूर जाकर ऑटो चालक ने महिला को एक कार में बैठा दिया। कार चालक उसे शिव मूर्ति गली स्थित होटल ले गया। पीछे से ऑटो चालक भी पहुंच गया। होटल में कार चालक व ऑटो चालक ने कथित तौर पर महिला से दुष्कर्म किया। यहां से किसी तरह निकलकर पीड़िता शहर कोतवाली पहुंची और आपबीती सुनाई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि शिकायत की जांच करते हुए आरोपियों को नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कार चालक की पहचान अंकित वर्मा निवासी नहटौर, बिजनौर, हाल निवासी श्रीराम एन्क्लेव सराय, ज्वालापुर व ऑटो चालक की पहचान श्याम साहू निवासी शास्त्रीनगर, कड़च्छ, ज्वालापुर के रूप में हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

दोनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व होटल के मैनेजर गोविंदा सिंह निवासी कुंदरकी, मुरादाबाद, हाल निवासी सुकून गेस्ट हाउस, शिव मूर्ति गली के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोर्ट में पेशी के बाद तीनों को जेल भेज दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉