Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: प्रदेश में 15 सितंबर तक बारिश का सिलसिला रहेगा जारी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड में इस बार मौसम विभाग ने साफ किया है कि अब केवल अगले पांच दिन ही नहीं बल्कि 15 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
विभाग के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार सितंबर के मध्य तक बारिश का दौर जारी रहेगा और इसके बाद ही इसमें कमी आने की संभावना है। वहीं, मानसून की विदाई इस बार भी सितंबर के अंतिम सप्ताह के आसपास ही मानी जा रही है।

मौसम विभाग ने शनिवार को देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और पौड़ी जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। शेष जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

पिछले रिकॉर्ड की जानकारी
सामान्यतः राज्य से मानसून की विदाई 25 सितंबर तक हो जाती है।
वर्ष 2023 में मानसून की विदाई 6 अक्तूबर और 2024 में 2 अक्तूबर को हुई थी।
इस बार भी 25 सितंबर के आसपास मानसून विदाई की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉