Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक की मौत, दो अन्य फरार, आरोपियों में एक के घायल होने की सूचना

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- राजधानी देहरादून में बुधवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों और पुलिस के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया, जबकि दो अन्य फरार हो गए।आरोपियों में से एक के घायल होने की भी सूचना है।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना की शुरुआत पौंधा रोड पर हुई, जहां बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर उसकी चेन, मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पूरे जिले में अलर्ट जारी कर घेराबंदी शुरू कर दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

बताया जा रहा है कि पुलिस को संदिग्ध वाहन दिखाई दिया, जिसमें तीन बदमाश सवार थे। जब नरेश राठौर (थाना प्रभारी प्रेमनगर) ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें एक बदमाश ढेर हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी नरेश राठौर के हाथ में दो गोलियां लगीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, लूट के दौरान घायल हुए पीड़ित को भी उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के अनुसार, रात करीब 10:36 बजे डायल 112 के जरिए घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद जिलेभर में अलर्ट जारी करते हुए सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। मुठभेड़ के बाद पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

पुलिस ने फरार बदमाशों की तलाश में व्यापक कांबिंग अभियान छेड़ दिया है। जंगलों से लेकर शहर की सड़कों तक हर जगह पुलिस टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। शहर के प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाकर हर वाहन की गहन जांच की जा रही है और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉