Medical
उत्तराखण्डधर्म/संस्कृति

चारधाम यात्रा में केदारनाथ, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवाओं पर रोक,15 सितंबर के बाद शुरु होने की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- चारधाम यात्रा में केदारनाथ धाम, बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवाओं की उड़ान पर फिलहाल रोक लगा दी है। 22 जून के बाद आगे की यात्रा के लिए हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग नहीं होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

मानसून सीजन में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की चुनौती को देखते हुए डीजीसीए से हेलिकॉप्टर संचालन की अनुमति नहीं मिली है। केदारनाथ धाम के लिए दो मई से गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलिपैड से हेली सेवा का संचालन शुरू हुआ था। जबकि हेमकुंड साहिब के लिए गोबिंदघाट से घांघरिया तक 25 मई से हेली सेवा संचालित की गई।
इस बार चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं के चलते डीजीसीए व उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से सख्त निगरानी की जा रही है। प्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है। जिससे 22 जून से आगे की यात्रा के लिए केदारनाथ व हेमकुंड साहिब हेली सेवाओं के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग रोक दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के विद्यालयों में स्काउट गाइड शिविरों का आयोजन, कई स्कूलों के स्काउट गाइडों ने किया प्रतिभाग
Ad

वहीं, डीजीसीए ने भी मानसून सीजन में हेली सेवा की अनुमति नहीं दी। 15 जून को केदार घाटी में हेलिकॉप्टर दुर्घटना के बाद से अभी तक केदारनाथ के लिए उड़ान नहीं भरी। मानसून सीजन खत्म होने पर 15 सितंबर के बाद ही हेली सेवा शुरू हो पाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉