Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सौंदर्यीकरण की जमकर की सराहना, पैदल चलकर सड़क का किया निरीक्षण

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सड़कों का चौड़ीकरण कराया गया है। साथ ही सड़कों का सौंदर्यीकरण स्थानीय कुमाऊंनी संस्कृति में चित्र बनाकर सजाया जा रहा है

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल रोड काठगोदाम से नरीमन चौराहे तक पैदल चल कर सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बनाए गए भित्तिचित्र व पेंटिंग को देखा व किए गए सौंदर्यीकरण की सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं भी पेंटिंग की। इस दौरान जिलाधिकारी वंदना ने अवगत कराया कि कुमाऊं के पहाड़ी क्षेत्र का प्रवेश द्वार होने के कारण यहाँ से बड़ी संख्या में आम लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में पर्यटक जाते थे, जिससे जाम की स्थिति रहती थी, इस समस्या के स्थाई समाधान हेतु सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण को हटाते हुए सड़क को 9 मीटर से 24 मीटर चौड़ा कर इस क्षेत्र का सौंदर्याकरण भी कर दिया गया है, जिससे पर्यटक कुमाऊं की संस्कृति से लेकर पर्यटन, वाइल्डलाइफ यहाँ के रहन सहन से रूबरू हो सकेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात, काठगोदाम-दिल्ली के बीच प्रातः कालीन वंदे भारत संचालित करने की मांग, कहां पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
Ad

मुख्यमंत्री ने इस दौरान हल्द्वानी में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री डॉ अनिल कुमार डब्बू, आयुक्त कुमाऊँ व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आईजी डॉ योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, नगर आयुक्त ऋचा सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  तंत्र-मंत्र के दौरान 6 वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर विसरा रखा सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉