Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

क्वीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पारंपरिक उत्साह और आस्था से किया रामलीला का आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- नैनीताल रोड स्थित क्वीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में आज पारंपरिक उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ भव्य रामलीला का आयोजन किया । विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के जीवन की विभिन्न लीलाओं का जीवंत मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

राम जन्म, ताड़का वध, सीता स्वयंवर, वनवास, रावण वध और रामराज्याभिषेक को बड़े  ही प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्रों की अभिनय क्षमता, संवाद अदायगी और पारंपरिक वेशभूषा को दर्शकों ने खूब सराहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

विद्यालय प्रबंधक  आरपी सिंह प्रधानाचार्य  बीबी पांडे  ने रामलीला का समापन करते हुए  बताया कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों का उद्देश्य छात्रों में भारतीय संस्कृति, मूल्यों और परंपराओं से जोड़ना है। उन्होंने बच्चों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज की और छात्रों के प्रयासों की खुलकर सराहना की। कार्यक्रम का समापन भव्य आरती और प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉