Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए बड़ी राहत, 9 जनवरी तक फिर खुला समर्थ पोर्टल

नैनीताल:- राष्ट्रीय शिक्षा नीति  के तहत संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय ने बड़ी राहत दी है। परीक्षा आवेदन से वंचित रह गए छात्रों को एक और मौका देते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने समर्थ पोर्टल दोबारा खोल दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एक्सीलेंट शॉर्ट हैंड क्लासेस में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि विभिन्न कारणों से कई विद्यार्थी समय पर परीक्षा आवेदन नहीं कर सके थे। इस स्थिति को देखते हुए कुलपति प्रो. डीएस रावत की अनुमति से परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 9 जनवरी की शाम 5 बजे तक कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

अब वंचित छात्र विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल kunainital.samarth.edu.in के माध्यम से परीक्षा आवेदन पत्र भरकर निर्धारित शुल्क जमा कर सकते हैं।विश्वविद्यालय ने छात्रों से अपील की है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम ने ली करवट, ऊंची चोटियों पर पड़ी बर्फ, मैदानी क्षेत्रों में भी बढ़ेगा ठंड का असर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉