Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर डीएवी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन, बालिकाओं ने बाल विवाह, महिला सुरक्षा पर रखे विचार, महिलाओं से संबंधित विषयों पर लगायी पोस्टर प्रदर्शनी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बाल विकास परियोजना हल्द्वानी ग्रामीण द्वारा डीएवी० पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य डॉ छवि कांडपाल उपस्थित रहीं तथा उनके साथ चिकित्सा विभाग से मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ ऊषा जंगपांगी, महिला हेल्पलाइन नैनीताल की हेड सब इंस्पेक्टर सुनीता कुंवर तथा नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी हिमानी मटियानी भी उपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया तथा समस्त अतिथियों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा महिलाओं से संबंधित विषयों पर पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई तथा महिला सुरक्षा, महिला समानता, बाल विवाह, मातृ स्वास्थ देखभाल, अवैतनिक श्रम विषयों पर अपने विचार भी रखे गए एवं सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी
Ad

इसके पश्चात विभिन्न क्षेत्रों जैसे राजनीति, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा से आए हुए अतिथियों ने बालिकाओं के साथ संवाद किया, जिस से समस्त बालिकाओं को हर कार्यक्षेत्र की जानकारी प्राप्त हुई एवं प्रश्नों के माध्यम से बालिकाओं ने अपनी बातें साझा की। इसी के साथ जिला प्रोबेशन से ममता द्वारा बालिकाओं को चाइल्ड हेल्पलाइन और वन स्टॉप सेंटर से संगीता टाकुली द्वारा बाल विवाह रोकथाम के विषय में उठाए जाने वाले महत्वपूर्ण प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी, प्रधानाचार्य डीएवी स्कूल अमित जोशी, सुपरवाईजर मीना, मनीषा आर्या, प्रियंका आर्या उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉