Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट: देहरादून समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में आई गिरावट

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश की राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। निचले इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी ने ठंड को और बढ़ा दिया है। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आई है और लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, मसूरी, चकराता और धनौल्टी में बर्फ गिरनी शुरू हो गई हैं। उत्तरकाशी के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के साथ-साथ हर्षिल और खरसाली क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो रही है, जिससे पूरे इलाके में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

मसूरी और धनौल्टी में बर्फबारी से पर्यटकों का बढ़ा उत्साह

ADVERTISEMENTS Ad


पहाड़ों की रानी मसूरी में लालटिब्बा क्षेत्र में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। लंबे समय बाद बर्फ की चादर देखने को मिलने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों में भी खासा उत्साह बना हुआ है। वहीं धनौल्टी में बसंत पंचमी के अवसर पर सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे पर्यटन और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों में नई उम्मीद जगी है।

चकराता की ऊंची चोटियों पर गिरी बर्फ की फुहारे:

यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर

चकराता क्षेत्र की ऊंचाई वाली पहाड़ियों लोखंडी, आसमाड़, खड़म्बा, देवबन, मशक, कोटी कंसार और मुंडोई सहित अन्य इलाकों में भी साल की पहली बर्फबारी की फुहारें गिरनी शुरू हो गई हैं। बर्फबारी के साथ पूरे क्षेत्र में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है।

अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की मौसम विभाग ने की अपील

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉