Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

वीआईपी नंबर के आकर्षण का परिवहन विभाग को हुआ बड़ा फायदा, 0007 नंबर के लिए लगी अधिकतम बोली

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  वाहनों के वीआईपी नंबरों के आकर्षण ने परिवहन विभाग को बड़ा फायदा पहुंचाया है। संभाग की ओर से 29 वीआईपी नंबरों की नीलामी हुई। इसमें सबसे अधिक 0001 की नहीं बल्कि 0007 की बोली लगाई गई। 0007 नंबर के लिए अधिकतम बोली सात लाख पर बंद हुई। इसके अलावा 0005 दूसरे और 0001 तीसरे नंबर पर रही। अधिक बोली लगाने वालों को आज सोमवार तक पैसा जमा करना होगा। पैसा जमा नहीं होने की स्थिति में उनकी बोली रद्द कर दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार एचई और एचएफ श्रेणी के 29 वीआईपी नंबरों पर बोली लगाई गई। इसे ड्रॉफ्ट की राशि से कई गुना अधिक की बोली लगाई गई। 0007 की ड्रॉफ्ट राशि 25 हजार रुपये थी। इस नंबर पर अधिकतम सात लाख की बोली लगी। यह ड्रॉफ्ट की राशि से 28 गुना अधिक है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी
Ad

इस नंबर पर बोली लगाने वालों की संख्या नौ रही है। 0005 दूसरे नंबर पर रहा। इसमें आठ वाहन स्वामी शामिल हुए थे। इसके लिए 6.73 लाख रुपये की बोली लगाई। वहीं, 0001 पर नंबर पर सिर्फ दो लोगों ने बोली लगाई। इस नंबर के लिए बोली 2.5 लाख पर बंद हो गई। 0001 नंबर के लिए ड्रॉफ्ट राशि सबसे अधिक एक लाख रुपये है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, भीमताल विधानसभा की समस्याओं का समाधान करने की मांग
Ad

देहरादून में अनोखे नंबरों की खूब मांग हो रही है। हर बार बोली में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इन्हें पाने के लिए वह बड़ी कीमत अदा करने के लिए तैयार रहते हैं।

29 वीआईपी नंबरों की नीलामी में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया है। जिन्होंने बोली जीती है उन्हें आज सोमवार तक बोली गई राशि का भुगतान करना होगा। भुगतान न होने पर नीलामी रद्द कर दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉