Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नवगठित जिला पंचायत नैनीताल की प्रथम बैठक संपन्न, सड़क, विद्यालय, अस्पताल व आवारा पशु की समस्याएं रहीं प्रमुख मुद्दे, अधिकारियों के साथ हुई विस्तृत चर्चा

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- नवगठित जिला पंचायत नैनीताल की प्रथम बैठक आज राज्य अतिथि गृह नैनीताल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा देवी दरम्वाल ने की।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों ने परिचय देते हुए अपने-अपने विभाग की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी सदस्यों को दी। साथ ही, नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों द्वारा मानसून काल में क्षतिग्रस्त सार्वजनिक परिसंपत्तियों, पेयजल लाइन, सड़क मार्ग, ओद्यानिक एवं कृषि को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की बात सदन में रखी उन्होंने मुख्य रूप से सड़क मार्ग को गड्ढा मुक्त किए जाने, क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों की मरम्मत किए जाने, जिला विकास प्राधिकरण में सामिल किए गए नए गांवों हो प्राधिकरण क्षेत्र से हटाने, ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बों से नियमित कूड़ा उठाए जाने, क्षतिग्रस्त सिंचाई गूलों की मरम्मत किए जाने की मांग प्रमुखता से रखी इसके साथ ही कुछ सदस्यों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं ठीक कराए जाने और 108 एम्बुलेंस वाहन की व्यवस्था के अतिरिक्त चिकित्सालयों में मेडिकल स्टाफ की तैनाती किए जाने व आवारा पशुओं की समस्या के समाधान हेतु गौ सदन बनाए जाने की भी मांग व समस्या रखी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

इससे पूर्व बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल द्वारा जिला पंचायत के नव नियुक्त तीन सदस्यों जो शपथ लेने से छूट गए थे उन्हें सदस्य की शपथ दिलाई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

बैठक में उपाध्यक्ष जिला पंचायत देवकी देवी, सभी जिला पंचायत सदस्य, उप जिलाधिकारी विपिन पंत, एपीडी चंदा फर्त्याल एवं सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉