Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

राज्य में वर्दीधारी उप निरीक्षक एवं सिपाही पदों पर सीधी भर्ती के लिए नई नियमावली लागू, युवाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती का मिलेगा अवसर

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार राज्य के विभिन्न विभागों में वर्दीधारी उप निरीक्षक एवं सिपाही पदों पर सीधी भर्ती में एकरूपता लाने के लिए नई एकीकृत नियमावलियां लागू कर दी गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरूवार को शासन द्वारा जारी अधिसूचनाओं के अनुसार, ‘उत्तराखंड वर्दीधारी उप निरीक्षक पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया नियमावली-2025’ और ‘उत्तराखंड वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया अब प्रभावी हो गई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

नियमावलियों के अनुसार उप निरीक्षक पदों पर गृह विभाग, होमगार्ड, वन विभाग, आबकारी विभाग तथा युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल के पद शामिल हैं। वहीं सिपाही पदों में पुलिस, पीएसी, आईआरबी, अग्निशमन, वन, आबकारी, परिवहन और सचिवालय/विधान भवन रक्षक के पद शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि यह कदम राज्य के युवाओं के हित और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। नई नियमावलियां युवाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती के अवसर प्रदान करेंगी और राज्य की सुरक्षा एवं सेवा व्यवस्था को और भी ज्यादा सशक्त बनाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉