Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

दिल्ली बस अड्डे पर उत्तराखंड रोडवेज की सीएनजी बस में लगी आग, जांच जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  दिल्ली के कश्मीरी गेट अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे पर बीते दिवस देर रात खड़ी उत्तराखंड रोडवेज की एक सीएनजी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरे वाहन को घेर लिया और बस जलकर खाक हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

अचानक लगी आग से बस अड्डे पर अफरा-तफरी मच का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत आसपास खड़ी अन्य बसों को हटाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। गनीमत यह रही कि आग लगने के वक्त बस में कोई यात्री सवार नहीं था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

सूत्रों के अनुसार, ऋषिकेश डिपो की यह अनुबंधित सीएनजी बस गुरुवार को दिल्ली पहुंची थी, बस को थोड़ी देर बाद ऋषिकेश लौटना था, रात को करीब 12 बजे उसमें अचानक आग भड़क उठी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

रोडवेज के महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना शॉर्ट-सर्किट से हुई प्रतीत हो रही है। विस्तृत जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉