Medical
राष्ट्रीय

हिमाचल में शिमला समेत पांच जगह बादल फटने से तबाही, दो राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई सड़के बंद

ADVERTISEMENTS Ad

शिमला:- हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के चलते  हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बीती रात कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और शिमला समेत पांच इलाकों में बादल फटने से भारी तबाही मची। कई पुल, मकान, दुकानें और वाहन बह गए। 325 सड़कें, जिनमें दो राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं, बंद कर दी गई हैं। हालांकि, जान-माल के बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

कुल्लू के बंजार और शिमला के रामपुर में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। बंजार घाटी में कई घर क्षतिग्रस्त, पांच गाड़ियां बह गईं और दो पुलिया टूटीं। रामपुर में नंटी खड्ड में आई बाढ़ से चार पुल, दो मकान, पांच दुकानें और सेब के बगीचे बह गए। यहां एंबुलेंस और एचआरटीसी बस भी पानी में फंस गई, जबकि तीन पंचायतें संपर्क से कट गईं।

ADVERTISEMENTS Ad

किन्नौर की ऋषि डोगरी घाटी में बाढ़ ने सतलुज पर बना एक अहम पुल बहा दिया। लाहौल-स्पीति के करपट गांव में खतरे को देखते हुए दो दर्जन परिवार सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट’ जारी किया है।

कुल्लू, मंडी, शिमला और ऊना के कई इलाकों में आज स्कूल-कॉलेज बंद हैं, राहत कार्य में सेना भी जुटी है। किन्नौर के होजिस लुंगपा नाले में फंसे लोगों तक सेना ने ड्रोन के जरिए खाद्य सामग्री पहुंचाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मॉनसून की शुरुआत से अब तक हिमाचल को 2,031 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। राज्य में इस सीजन में 63 अचानक बाढ़, 31 बादल फटने और 57 बड़े भूस्खलन की घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें 126 लोगों की मौत और 36 लोग लापता हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉