Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

धामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की हुई ताजपोशी: खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा ने ली मंत्री पद की शपथ

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड की राजनीति में आखिरकार कैबिनेट का विस्तार हो गया। नवरात्र के शुभ अवसर पर आज शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में धामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की ताजपोशी हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने सबसे पहले राजपुर विधायक खजान दास को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ लेकर समारोह को विशेष बना दिया। वहीं मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

कैबिनेट में लंबे समय से खाली चल रहे पांच पदों को भरते हुए यह विस्तार किया गया, जिसे सरकार का बड़ा राजनीतिक फैसला माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, नए मंत्रियों के चयन में पिछले चार वर्षों के कार्य प्रदर्शन, संगठन में सक्रियता और क्षेत्रीय व जातीय संतुलन को प्रमुख आधार बनाया है।
प्रदेश में पिछले काफी समय से कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें तेज थीं। बताया जा रहा है कि इस पर राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ कई दौर की मंथन बैठकें हुईं। आखिरकार सभी स्तरों पर सहमति बनने के बाद नवरात्र के शुभ मुहूर्त पर इसे अमलीजामा पहनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों के अधिकारियों के साथ की बैठक, जनपद में प्रभावित नेटवर्क व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

इस विस्तार को आगामी चुनावी रणनीति और संगठनात्मक संतुलन के नजरिए से भी अहम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि नए मंत्री अपने-अपने विभागों में कितना असर दिखा पाते हैं और सरकार की कार्यशैली में क्या बदलाव नजर आता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉