Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सड़कों का किया स्थलीय निरीक्षण, यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने के निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सोमवार को रामनगर-हल्द्वानी नए पुल से शहीद भगत सिंह चौक होते हुए नगर पालिका क्षेत्र तक विभिन्न सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था तथा सड़क किनारे जल निकासी सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि  यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए सड़कों को आगामी 15 अक्टूबर तक हर हाल में गड्ढामुक्त करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मत एवं सुधार कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मानसून की विदाई से पहले मौसम ने ली करवट: अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना, बर्फबारी के चलते हेमकुंड साहिब और आसपास के क्षेत्रों में तापमान में गिरावट
Ad

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क पर कहीं भी गड्ढे अथवा आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाली स्थिति नहीं रहनी चाहिए। संबंधित विभाग नियमित रूप से सड़कों का निरीक्षण करते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल मरम्मत एवं सुधारकार्य सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर एवं पर्यटन स्थलों की करी सफाई
Ad

मंडलायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात आमजन से सीधे जुड़ा हुआ विषय है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम गोपाल सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉