Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

दोनों जगह नाम वाले उम्मीदवार अब नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, निर्वाचन आयोग के फैसले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- उत्तराखंड पंचायत चुनाव को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश सामने आया है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने राज्य निर्वाचन आयोग के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें नगर निकाय और ग्राम पंचायत दोनों जगह के मतदाता सूची में नाम होने के बावजूद उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने की छूट दी गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्य न्यायाधीश जे नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने स्पष्ट कहा कि कोई भी व्यक्ति एक ही समय में नगर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों से चुनाव नहीं लड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

यदि किसी व्यक्ति का नाम दो अलग-अलग मतदाता सूचियों में है, तो यह  नियमों का उल्लंघन है और संविधान की भावना और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के भी खिलाफ है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह आदेश समाजसेवी शक्ति सिंह बर्वाल द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद आया है। याचिका में कहा गया कि कई प्रत्याशियों के नाम नगर निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत दोनों की वोटर लिस्ट में दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

याचिकाकर्ता ने सवाल उठाया कि जब देश में दो अलग-अलग मतदाता सूचियों में नाम दर्ज होना अपराधिक श्रेणी में आता है, तो उत्तराखंड में ऐसे लोगों को चुनाव लड़ने की अनुमति कैसे दी जा सकती है।
कोर्ट के इस फैसले के बाद उन सभी उम्मीदवारों को बड़ा झटका लगा है, जिनके नाम दो जगह की मतदाता सूची में दर्ज हैं। इससे पहले रिटर्निंग अधिकारियों ने ऐसे मामलों में अलग-अलग फैसले दिए गए थे, कहीं नामांकन स्वीकृत हुए तो कहीं खारिज भी हुए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉