Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

छात्रों से मिट्टी ढुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, प्रधानाध्यापिका को किया निलंबित

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांध विस्थापित बंजारावाला में छोटे बच्चों से मिट्टी और बजरी ढुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad

छह अक्टूबर को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विद्यालय के छात्र गणवेश दिखाई दे रहे हैं, जो तसले, फावड़ा और बेलचा लेकर विद्यालय प्रांगण में रखी रेत को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ढुलवाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने उप शिक्षा अधिकारी रायपुर को जांच सौंपी थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस और दीपावली के अवसर पर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में किया बदलाव, तीन दिनों तक रहेगा डायवर्जन प्लान लागू
Ad

जांच में छात्रों से बाल श्रम कराए जाने की पुष्टि होने पर जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) देहरादून ने प्रधानाध्यापिका को तत्काल निलंबित कर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायपुर में सम्बद्ध कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉