Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नगर निगम क्षेत्र में जनता की समस्याओं के समाधान हेतु आज वार्ड 33 और 34 में लगाये शिविर, शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु वार्डवार जन सुविधा शिविरों का आयोजन लगातार जारी है। शिविरों में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का समाधान व निस्तारण करने के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ स्थानीय जनता को दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार को वार्ड संख्या 33 की जनता हेतु पार्षद कार्यालय में तथा वार्ड संख्या 34 की जनता हेतु शिवा गार्डन कैनाल रोड में शिविर लगाया गया। दोनों स्थानों में आयोजित शिविरों में क्षेत्रीय जनता ने अपनी व क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों को सुना और मौके पर ही उनका निस्तारण किया।

दोनों स्थानों में आयोजित शिविर में मुख्य रूप से खाद्यान्न विभाग से सम्बंधित रही, जिसमें लोगों द्वारा राशन कार्ड से नाम हटाकर नया कार्ड बनाए जाने व कार्ड में नए सदस्यों के नाम जोड़े जाने सम्बंधित कुल 29 शिकायत प्राप्त हुई जिस पर विभाग ने आवश्यकता के अनुसार कार्यवाही की। स्ट्रीट लाईट मरम्मत एवं नई लाईट लगाए जाने सम्बंधित कुल 6 समस्याएं प्राप्त हुई जिस सम्बन्ध में विभाग द्वारा कार्यवाही की गई।
दोनों वार्डों में आयोजित शिविर में आधार सेवा के अंतर्गत कुल 26 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए ।आयोजित शिविर में यूनिफॉर्म सिविल कोड  के अंतर्गत विवाह पंजीकरण के कुल 8 आवेदन प्राप्त किए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश में बदलेगा मौसम, नौ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार
Ad

शिविर में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त जी के भट्ट समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं पार्षद ज्योति पाण्डे व अन्य उपस्थित रहे।
आयुक्त नगर निगम ऋचा सिंह ने अवगत कराया कि सोमवार 1 सितम्बर 2025 को वार्ड संख्या 31 ताज में मैरिज हॉल इंदिरा नगर में तथा वार्ड संख्या 32 का शिविर राजकीय इंटर कॉलेज बनभूलपुरा में लगाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वह इन शिविरों में उपस्थित होकर इनका लाभ उठाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉