Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सीएम धामी के जन्मदिन पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन, दर्जनों लोगों ने किया रक्तदान

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:-  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भीमताल ब्लॉक के  रामलीला ग्राउंड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

ADVERTISEMENTS Ad

शिविर में दर्जनों लोगो ने रक्तदान किया, इसके साथ ही बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जनता की समस्याओं को भी सुना। जनता ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की समस्याओ को रखा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी सफलता: लूट के मुकदमे में दो साल से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Ad

मंत्री कैड़ा ने संबधित विभागीय अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये। मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने ग्रामीणों के बीच केक काटकर मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन मनाया व उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी। मंत्री कैड़ा ने कहा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

मंत्री कैड़ा ने कहा सरकार की योजनाओं का लाभ गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति को मिले इस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा है। भाजपा सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत हर व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इस दिशा में लगातार कार्य किये जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  मीडिया सेंटर के सूचना अधिकारी अहमद नदीम को मिली नई जिम्मेदारी, विभाग ने उन्हें सौंपा जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

मंत्री कैड़ा ने बहुउद्देशीय शिविर में अधिकारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने को कहा। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉