Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड का आयोजन आज, सेना को मिलेंगे 491 युवा सैन्य अधिकारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी में शनिवार को पासिंग आउट परेड (पीओपी) का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी बतौर रिव्यूइंग अफसर परेड का निरीक्षण करेंगे और पास आउट हो रहे ऑफिसर कैडेट्स की सलामी लेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

पीओपी के साथ ही भारतीय सेना को 491 युवा सैन्य अधिकारी मिलेंगे। पीपिंग और ओथ सेरेमनी के बाद कुल 525 ऑफिसर कैडेट सेना में शामिल होंगे। इनमें से 491 अधिकारी भारतीय थल सेना का हिस्सा बनेंगे, जबकि 34 ऑफिसर कैडेट 14 मित्र देशों की सेनाओं में सेवाएं देंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

परेड को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आईएमए और इसके आसपास के क्षेत्र को जीरो जोन घोषित किया गया है। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है, जो शनिवार सुबह 5:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।डायवर्जन के अनुसार, परेड के दौरान आईएमए की ओर किसी भी प्रकार का यातायात प्रतिबंधित रहेगा। बल्लूपुर से प्रेमनगर जाने वाले वाहनों को रांघडवाला तिराहा से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर की ओर भेजा जाएगा। वहीं प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले छोटे वाहनों को प्रेमनगर चौक से एमटी गेट के भीतर से मीठी बेरी गेट होकर रांघडवाला के रास्ते शहर की ओर भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

इसके अलावा सेलाकुई और भाऊवाला से आने वाले भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुए नया गांव के रास्ते शहर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर के धर्मावाला की ओर भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉