Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची उत्तराखंड, सीएम, राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष ने किया उनका स्वागत

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 साल पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोहों की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, मंत्री, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।एयरपोर्ट से राष्ट्रपति मुर्मू हरिद्वार के लिए रवाना हुईं, जहां वह पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी और छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान करेंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम राष्ट्रपति निकेतन में होगा। सोमवार (3 नवंबर) को वह राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विधानसभा के विशेष सत्र को सुबह 11 बजे संबोधित करेंगी, जबकि शाम को नैनीताल स्थित राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार को राष्ट्रपति मुर्मू कैंचीधाम जाकर नीब करौरी बाबा के दर्शन करेंगी और इसके बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रमों को लेकर दून एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने रिहर्सल पूरी कर ली है। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए चार हेलिकॉप्टरों ने पहले ही मॉक ड्रिल कर ली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून के गुनियाल गांव में सैन्यधाम का लोकार्पण करेंगे। इस सैन्यधाम में म्यूजियम, थियेटर और लाइट एंड साउंड शो जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से वीर सैनिकों के बलिदान और पराक्रम की गाथाएं प्रदर्शित की जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉