Medical
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा को लेकर लोगों में काफी उत्साह, कुछ ही घंटों में मई माह की बुकिंग फुल

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- चारधाम यात्रा को लेकर केदारनाथ हेली सेवा के लिए लोगों में काफी उत्साह है। इसका अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि कुछ ही घंटों में मई माह की बुकिंग फुल गयी। बुकिंग के पहले ही दिन 7650 टिकटों की बुकिंग हुई। जिसमें यात्रियों की संख्या 23150 है। इस बार टिकट बुकिंग स्लॉट एक माह के लिए खोला गया था। केदारनाथ हेली सेवा का संचालन नौ एविएशन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसमें पवन हंस, आर्यन, थंबी, ट्रांस भारत, ग्लोबल विक्ट्रा, हिमालयन हेली, केस्ट्रल व एरो एयर क्राफ्ट शामिल हैं। हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी को सौंपी गई है। लेकिन पहले दिन 23150 यात्री ही केदारनाथ हेली टिकट बुक करा पाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिले में खराब सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जताई नाराजगी, जल्द से जल्द डामरीकरण करने के दिए निर्देश
Ad

जानकारी के अनुसार अब 31 मई तक किसी भी दिन के लिए टिकट उपलब्ध नहीं है। बता दें कि केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकटों की संख्या सीमित है। ऑनलाइन बुकिंग में एक दिन में 800 यात्री टिकट बुक सकते हैं। एक आईडी पर अधिकतम छह टिकट और समूह में यात्रा करने पर एक आईडी पर 12 यात्री टिकट बुक करा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर में 124 मरीजों की जांच, हड्डी एवं शुगर संबंधी रोगों और योग के बारे में दिया परामर्श
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉