Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने घर में ही फांसी लगाकर दी जान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- संदिग्ध परिस्थितियों  में एक युवती ने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह घटना उस समय हुई जब उसकी मां छोटी बेटी को खाना देने के लिए बाहर गई थी और उसने बड़ी बेटी को कमरे में बंद कर दिया था। जब मां वापस लौटी तो उसने अपनी बेटी को फांसी के फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार लाइन नंबर 18  सरताज पेंटर अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ बनभूलपुरा के तीसरी मंजिल के मकान में रहते हैं। रविवार को सरताज काम पर गया, जबकि बीच वाली बेटी दुकान पर काम करने गई थी। घर में उस समय सिर्फ 18 वर्षीय अदबशा और उनकी मां थी। बताया जा रहा कि मां ने छोटी बेटी को खाना देने के लिए बाजार जाने का निर्णय लिया और इस दौरान अदबशा को कमरे में बंद कर दिया। जब वह बाजार से वापस लौटी और दरवाजा खोला तो बेटी का शव फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए। घर से शोर सुनकर आसपास के  लोग भी एकत्र हो गए और उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लाया गया, जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की 13 महिलाओं का तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए हुआ चयन, 8 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे पुरस्कृत
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉