Medical
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार, ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है बर्फबारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून।  सोमवार को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। यूएसनगर में घने कोहरे और देहरादून, हरिद्वार समेत चार जिलों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, रविवार को सुबह-शाम मैदानी क्षेत्रों में कोहरा रहा जबकि देहरादून और पहाड़ी जिलों में दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार
Ad

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने रविवार को मौसम को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में एवं पौड़ी, अल्मोड़ा और हरिद्वार में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। यूएसनगर में कोहरा छाया रहेगा। पौड़ी, टिहरी, देहरादून व हरिद्वार में गर्ज के साथ बिजली चमक सकती है। सोमवार और मंगलवार को राज्य के 3000 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान है। चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों को जांच के लिए भेजा ऊधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉