Medical
उत्तराखण्ड

मौसम: प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, तीर्थ यात्री गर्म कपड़े साथ लेकर चलें

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- बीते कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन अब यह पहाड़ी इलाकों में चिंता का कारण बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में आज और कल तेज बारिश की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इसके मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में विशेष रूप से तेज बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने यात्रियों को सावधान करते हुए कहा है कि बारिश और ओलावृष्टि के दौरान खास ध्यान रखें। खासकर, चारधाम यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को यह सलाह दी गई है कि वे गर्म कपड़े और अन्य जरूरी सामग्री साथ रखें, क्योंकि बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश, मौसम विभाग ने नैनीताल जनपद में 30 अक्टूबर के लिए जारी किया ओरेंज अलर्ट
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉