Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

युवती की चापड़ से वार कर बेरहमी से हत्या, पूरे इलाके में दहशत का माहौल, पुलिस ने कहा जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून :  मच्छी बाजार इलाके में सोमवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक युवती की चापड़ से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात घर के बाहर हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मृतका की पहचान गुन्नू (23) के रूप में हुई ।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुन्नू सुबह घर के बाहर से जा रही थी, तभी बाइक पर सवार एक युवक वहां पहुंचा और उससे बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान अचानक युवक ने चापड़ निकाला और युवती के गले पर वार कर दिया। हमला इतना घातक था कि गुन्नू की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी युवक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। शुरुआती जांच में आपसी जान-पहचान या पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

दिनदहाड़े हुई इस निर्मम हत्या से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉