Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बेतालघाट में कंबल वितरण के दौरान भगदड़ मचने से स्टेडियम की दीवार ढही, पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- बेतालघाट के मिनी स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कम्बल वितरण के समय भगदड़ मचने से स्टेडियम की दीवार ढह गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए आयोजकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार 16 फरवरी 2026 को “बाबा हेल्प देम फाउण्डेशन” द्वारा “आरम्भ विधानसभा सम्मेलन 2027” नाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम बिना सक्षम प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय थाना से अनुमति लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 6000 लोगों को आमंत्रित किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम के दौरान लोकगायन के साथ कम्बल वितरण किया जा रहा था, लेकिन भीड़ नियंत्रण, निजी सुरक्षा और आपातकालीन प्रबंधन के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। संचालन तारा भण्डारी द्वारा किया जा रहा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

आयोजक शीलू कुमार और नरेश पाण्डे समेत अन्य लोगों द्वारा अव्यवस्थित ढंग से कम्बल वितरण किए जाने से एक स्थान पर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ का दबाव बढ़ने पर स्टेडियम की दीवार भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे दबकर छह लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर वादी कुन्दन कुमार (क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक रक्षक दल अधिकारी, बेतालघाट) की तहरीर के आधार पर थाना बेतालघाट में धारा 125 (क) (ख)/190/292 बीएनएस तथा धारा 3 (2) लोक सम्पत्ति को नुकसान निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

पुलिस का कहना है कि लापरवाही के चलते आयोजन से आमजन की जान को खतरे में डाला गया और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया जिससे क्षेत्र में अराजक स्थिति उत्पन्न हुई। मामले की विवेचना जारी है और दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जनपद पुलिस ने अपील की है कि बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने से पूर्व सक्षम प्रशासनिक अनुमति अवश्य प्राप्त करें और भीड़ प्रबंधन व सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉