Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मौसम: लगातार बढ़ती ठंड से जनजीवन प्रभावित, छह जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी, पर्वतीय जिलों में 28 और 29 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/देहरादून:- प्रदेश के के मैदानी इलाकों में बढ़ती ठंड के वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 24 दिसंबर को नैनीताल सहित देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई जा रही है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

घने कोहरे और सर्द हवाओं के कारण नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिलों में शीत दिवस जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। सुबह और देर शाम दृश्यता बेहद कम रहने से सड़क व रेल यातायात प्रभावित होने की संभावना है। वहीं ठंड के बढ़ते असर से आम जनजीवन भी प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 27 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद 28 और 29 दिसंबर को पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से ठंड और कोहरे को देखते हुए सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉