Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

खनन सामग्री स्टॉक करने के खिलाफ समाजसेवी और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने किया विरोध प्रदर्शन, एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीण हुए शांत

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं। क्षेत्र में बनाई जा रही जमरानी नहर निर्माण के दौरान निकाले जा रहे खनन सामग्री का जयपुर खीमा गांव में स्टॉक करने के खिलाफ समाजसेवियों और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों, राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने विभाग को उक्त स्थान में खनन भंडारण न करने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे और राज्य आंदोलनकारी डॉ बालम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में जयपुरबीसा क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा कराये जा रहे खनन भंडारण के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। आंदोलन के दौरान भारी संख्या में मातृशक्ति भी मौजूद थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: देर रात बाइक टोंस नदी में जा गिरी, तेज बहाव में एक व्यक्ति लापता, दूसरे को एसडीआरएफ और पुलिस ने मिलकर किया रेस्क्यू, लापता की तलाश जारी
Ad

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उक्त भंडारण को तत्काल नहीं रोका गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। इसके बाद मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों और उप जिलाधिकारी तुषार सैनी की प्रदर्शनकारियों से वार्ता हुई, जिसके बाद उप जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह चारों ओर से आबादी वाले क्षेत्र में भंडारण न करें, उप जिलाधिकारी द्वारा भंडारण कार्य रोक देने के चलते ग्रामीण शांत हुए। उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने बताया कि ग्रामीणों ने गांव के बीचों-बीच भंडारण करने से हो रही धूल एवं सड़कों की हालत खराब होने की शिकायत की जिसके बाद उन्होंने भंडारण करने की कार्रवाई  रुकवा दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी ने कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, उनके शौर्य, साहस और बलिदान को किया नमन
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉