Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कैंची धाम: देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु, शाम 8 बजे तक लगभग एक लाख लोगों ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद किया ग्रहण

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  कैंची धाम के स्थापना दिवस पर आज श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया। शाम आठ बजे तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर पहुंच चुके थे।

ADVERTISEMENTS Ad

स्थापना दिवस के अवसर पर पूरा कैंची धाम क्षेत्र बाबा नीब करौरी महाराज के जयकारों और भजनों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद मेला शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। सभी ने जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

ADVERTISEMENTS Ad

मेले के दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती व जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने बाबा के दर्शन किए तथा मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी के द्वारा मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। मैदानी क्षेत्रों से आने वाले भक्तों के लिए काठगोदाम और हल्द्वानी रेलवे स्टेशन तथा रोडवेज स्टेशन से विशेष शटल सेवाएं संचालित की गईं। पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अलग से परिवहन व्यवस्था की गई। मंदिर के आसपास के क्षेत्र को जीरो जोन घोषित कर दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, सफाई, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। वहीं एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और जाम की स्थिति से बचने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

प्रशासन का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों तक भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रहेगी। इसे देखते हुए सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तैयारी की गई है।
मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कमार पाण्डे ने
यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संभागीय परिवहन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा पूरे दिन व्यवस्थाओं को बनाए रखा गया, और आने वाले श्रद्धालुओं को आसानी से बाबा जी के दर्शन में सहयोग प्रदान किया।

सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्था में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ अक्षय कोंडे, पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र, मनोज कत्याल सहित अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉