उत्तराखण्डदेहरादून
उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना, चटक धूप खिलने से मिलेगी राहत, अधिक ऊंचाई वाली क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

ADVERTISEMENTS
देहरादून:- प्रदेश में अगले चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। चटख धूप खिलने से पर्वतीय इलाकों में ठंड से राहत मिलेगी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, रविवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 19 से 22 अक्टूबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना कम रहने से दिन में धूप खिल सकती है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड का असर कुछ कम होगा, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 23 अक्टूबर से प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव की संभावना है।
ADVERTISEMENTS


ADVERTISEMENTS










